घर के बाहर लगाने के लिए 10 बेस्ट फूलदार और छायादार पेड़

घर के बाहर लगाने के लिए 10 बेस्ट फूलदार और छायादार पेड़

पेड़ लगाना हमारी जरूरत हैं और कर्तव्य भी हैं। पेड़ पौधे लगाना और उनकी देखभाल हमें सुकून देता हैं। वैसे तो पेड़ पौधों के प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष बहुत सारे फायदे हैं, जिनसे हम भली भांति परिचित हैं। सौन्दर्यता पेड़ पौधों का ऐसा विशेष गुण हैं, जिसे रिहायशी क्षेत्रों में पेड़ पौधे लगाते समय विशेष ध्यान में रखा जाता है। 

पेड़ पौधे लगाने के हमारे कई उद्देश्य हो सकते हैं। जैसे व्यापारिक महत्व, पारिस्थितिकी सेवा, छाया,फल, खुशबू, सजावट,औषधि आदि। घर के अंदर, बाहर या आसपास जैसे गार्डन, बालकनी, पार्किंग आदि में पौधे लगाने का हमारा प्राथमिक उद्देश्य छाया और सौन्दर्यकरण होता हैं। पौधों की सौन्दर्यता के लिए पौधे के तने, टहनियों और पत्तियों का आकर्षक आकार व बनावट, एक समान और सघन क्राउन एवं फूल महत्वपूर्ण होते हैं।

 इस पोस्ट में हम 10 सौंदर्यात्मक कीमत रखने वाले ऐसे पौधों के बारे में जानेंगे, जो अच्छी छाया भी देते हो और फूल भी लगते हो।


1. गुलमोहर

नाम (अन्य नाम)गुलमोहर (Flame tree)
वानस्पतिक (वैज्ञानिक) नामडेलोनिक्स रेजिया (Delonix regia)
पेड़ की सामान्य ऊंचाई10-20 मीटर
वयस्क पौधे का सामान्य फैलाव (क्षेत्रफल)10X10 वर्ग मीटर लगभग
पेड़ का सामान्य जीवनकाल50-100 वर्ष
फूल लगने का समयअप्रैल-मई, जुलाई
फूलों का रंगचटकीला नारंगी और लाल
अनुकूल परिस्थितियांगर्म जलवायु , 6-8 घंटे सूर्य की रोशनी
अन्य विशेषताएंतेजी से बढ़ने वाला पौधा

2. कचनार

नाम कचनार
वानस्पतिक (वैज्ञानिक) नामबौहिनिया वैरीगेटा (Bauhinia variegata)
पेड़ की सामान्य ऊंचाई6-10 मीटर
वयस्क पौधे का सामान्य फैलाव (क्षेत्रफल)5X5 वर्ग मीटर लगभग
पेड़ का सामान्य जीवनकाल30-50 वर्ष
फूल लगने का समयमार्च-अप्रैल
फूलों का रंगगुलाबी
अनुकूल परिस्थितियांगर्म जलवायु , सामान्य सूर्य की रोशनी
अन्य विशेषताएंऔषधीय महत्त्व थायरॉइड, मधुमेह, पाचन व् त्वचा रोगों के उपचार में


3. एलस्टोनिया (सप्तपर्णी)

नाम (अन्य नाम)एलस्टोनिया (सप्तपर्णी)
वानस्पतिक (वैज्ञानिक) नामएलस्टोनिया स्कॉलरिस (Alstonia scholaris)
पेड़ की सामान्य ऊंचाई10-20 मीटर
वयस्क पौधे का सामान्य फैलाव (क्षेत्रफल)6X6 वर्ग मीटर लगभग
पेड़ का सामान्य जीवनकाल40-100 वर्ष
फूल लगने का समयअक्टूबर से दिसंबर
फूलों का रंगआइवरी सफ़ेद
अनुकूल परिस्थितियांगर्म जलवायु , सामान्य सूर्य की रोशनी
अन्य विशेषताएंसदाबहार (हमेशा हरा भरा रहता है)


4. अमलतास

नाम (अन्य नाम)अमलतास (Golden Shower)
वानस्पतिक (वैज्ञानिक) नामकैसिया फिस्टुला (Cassia fistula)
पेड़ की सामान्य ऊंचाई10-15 मीटर
वयस्क पौधे का सामान्य फैलाव (क्षेत्रफल)8X8 वर्ग मीटर लगभग
पेड़ का सामान्य जीवनकाल40-100 वर्ष
फूल लगने का समयअप्रैल-मई
फूलों का रंगपीला
अनुकूल परिस्थितियांगर्म जलवायु , सामान्य सूर्य की रोशनी
अन्य विशेषताएंकब्ज और त्वचा रोगों के लिए औषधीय उपयोग


5. लेगरस्ट्रोमिया

नाम (अन्य नाम)लेगरस्ट्रोमिया (Pride of India)
वानस्पतिक (वैज्ञानिक) नामलैगरस्ट्रोमिया स्पेशियोसा (Lagerstroemia speciosa)
पेड़ की सामान्य ऊंचाई10-15 मीटर
वयस्क पौधे का सामान्य फैलाव (क्षेत्रफल)8X8 वर्ग मीटर लगभग
पेड़ का सामान्य जीवनकाल50-100 वर्ष
फूल लगने का समयजुलाई से सितम्बर
फूलों का रंगबैंगनी+गुलाबी
अनुकूल परिस्थितियांगर्म जलवायु , सामान्य सूर्य की रोशनी
अन्य विशेषताएंतेजी से बढ़ता है और लम्बे समय तक फूल खिलते हैं

6. स्पेथोडिया

नाम (अन्य नाम)स्पेथोडिया (अफ्रीकन टूलिप ट्री)
वानस्पतिक (वैज्ञानिक) नामस्पैथोडिया कैम्पेनुलाटा (Spathodea campanulata)
पेड़ की सामान्य ऊंचाई10-15 मीटर
वयस्क पौधे का सामान्य फैलाव (क्षेत्रफल)8X8 वर्ग मीटर लगभग
पेड़ का सामान्य जीवनकाल50-100 वर्ष
फूल लगने का समयजनवरी से अप्रैल
फूलों का रंगचटकीला लाल, केसरिया, पीला
अनुकूल परिस्थितियांगर्म जलवायु , सामान्य सूर्य की रोशनी
अन्य विशेषताएंसदाबहार, तेजी से बढ़ता है और लम्बे समय तक फूल खिलते हैं


7. जैकारंडा(नीलमोहर)

नाम (अन्य नाम)जैकारंडा (नीलमोहर)
वानस्पतिक (वैज्ञानिक) नामजैकारंडा मिमोसिफोलिया (Jacaranda mimosifolia)
पेड़ की सामान्य ऊंचाई10-15 मीटर
वयस्क पौधे का सामान्य फैलाव (क्षेत्रफल)8X8 वर्ग मीटर लगभग
पेड़ का सामान्य जीवनकाल50-100 वर्ष
फूल लगने का समयमार्च – अप्रैल
फूलों का रंगबैंगनी
अनुकूल परिस्थितियांसमशीतोष्ण जलवायु , सामान्य सूर्य की रोशनी,
आदर्श तापमान सीमा 15°C से 30°C
अन्य विशेषताएंतेजी से बढ़ता है


8. बॉटल ब्रश

नाम (अन्य नाम)बॉटल ब्रश
वानस्पतिक (वैज्ञानिक) नामकैलिस्टेमोन सिट्रिनस (JCallistemon citrinus)
पेड़ की सामान्य ऊंचाई6-10 मीटर
वयस्क पौधे का सामान्य फैलाव (क्षेत्रफल)5X5 वर्ग मीटर लगभग
पेड़ का सामान्य जीवनकाल20-40 वर्ष
फूल लगने का समयफरवरी-मार्च, जुलाई-सितंबर
फूलों का रंगचटकीला लाल
अनुकूल परिस्थितियांसमशीतोष्ण जलवायु , सामान्य सूर्य की रोशनी,
आदर्श तापमान सीमा 15°C से 30°C
अन्य विशेषताएंबोतल धोने के ब्रश के आकर के फूल, लम्बे अंतराल तक फूल खिलते हैं


9. टेकोमा

नाम (अन्य नाम)टेकोमा (पीला बेल)
वानस्पतिक (वैज्ञानिक) नामटेकोमा स्टैंस (Tecoma stans)
पेड़ की सामान्य ऊंचाई5-8 मीटर
वयस्क पौधे का सामान्य फैलाव (क्षेत्रफल)4X4 वर्ग मीटर लगभग
पेड़ का सामान्य जीवनकाल20-40 वर्ष
फूल लगने का समयफरवरी -अक्टूबर
फूलों का रंगपीला
अनुकूल परिस्थितियांशुष्क जलवायु, सामान्य सूर्य की रोशनी
अन्य विशेषताएंसदाबहार, लंबे समय तक फूल खिले रहते हैं।


10.चम्पा

नाम (अन्य नाम)चम्पा (सोन चंपा,सफेद चंपा,लाल या गुलाबी चंपा)
वानस्पतिक (वैज्ञानिक) नामसोन चंपा- मैग्नोलिया चंपाका (Magnolia champaca)
सफेद चंपा- पुलमेरिया एल्बा (Plumeria alba)
लाल या गुलाबी -चंपा पुलमेरिया रूब्रा (Plumeria Rubra)
पेड़ की सामान्य ऊंचाई4-6 मीटर
वयस्क पौधे का सामान्य फैलाव (क्षेत्रफल)5X5 वर्ग मीटर लगभग
पेड़ का सामान्य जीवनकाल50-100 वर्ष
फूल लगने का समयफरवरी -अप्रैल
फूलों का रंगसफ़ेद, पीला, गुलाबी
अनुकूल परिस्थितियांगर्म और शुष्क जलवायु
अन्य विशेषताएंसुघंधित फूल, पत्तियां चौड़ी और आकर्षक, धार्मिक और औषधीय महत्त्व

अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाएं और पर्यावरण की रक्षा करें। पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली के बारे में पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।


रिहायशी क्षेत्रों में छाया और सौंदर्य के लिए लगाए जाने वाले पौधों के लिए आवश्यक विशेषताएं

  • वयस्क पौधे का आकार मध्यम या अपेक्षाकृत छोटा होना चाहिए। विशालकाय नहीं होना चाहिए।
  • पौधा अत्यधिक तेज या बहुत धीमी वृद्धि करने वाला नहीं होना चाहिए।
  • पौधे का तना, टहनियां और पत्तियां आकर्षक होने चाहिए।
  • पौधा सदाबहार या कम पतझड़ काल वाला होना चाहिए।
  • पौधे में आकर्षक और अधिक समय तक फूल खिलने चाहिए।
  • पत्तियों व फलों के नीचे गिरने के बाद सड़न और दुर्गन्ध नही होनी चाहिए।
  • पौधे का जीवनकाल अपेक्षाकृत लंबा होना चाहिए।
  • कुछ पौधे हानिकारक रसायनों का उत्सर्जन भी करते हैं। अतः पौधा हानिकारक रसायनों का उत्सर्जन या स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न करने वाला नहीं होना चाहिए।
  • कुछ पौधे कीड़ों मकोड़ों को अधिक आकर्षित करते हैं । अतः पौधा कीड़े-मकोडों को अधिक आकर्षित करने वाला नहीं होना चाहिए।
  • पौधा मूसला और गहरी जड़ों वाला होना चाहिए जिससे पौधा तेज हवा चलने पर आसानी से नहीं उखड़े।