समुद्र तल से ऊंचाई क्या होती हैं?

समुद्र तल से ऊंचाई क्या होती हैं?


सर्वप्रथम हम यह जानते हैं कि ऊँचाई क्या होती हैं? ऊँचाई (अंग्रेज़ीः एलीवेशन ) वह माप हैं जो किसी धरातलीय बिंदु की (स्थान की) किसी सन्दर्भ तल से ऊर्ध्वाधर दूरी हैं।


दैनिक जीवन में हमें कई बार यह देखने को मिलता है कि इस स्थान की ऊंचाई समुद्र तल से इतने मीटर या फीट हैं, रेलवे स्टेशन पर भी समुद्र तल से ऊंचाई लिखी जाती हैं। किसी पर्वत चोटी की ऊंचाई भी समुद्र तल से नापी जाती हैं। हवाई जहाज में यात्रा करने पर अनाउंसमेंट के दौरान या स्क्रीन पर हवाई जहाज की ऊंचाई भी समुद्र तल से ही बताई जाती है।


आइए हम समुद्र तल से ऊंचाई के बारे में कुछ तथ्यों पर चर्चा करते हैं-


समुद्र तल से औसत ऊंचाई कैसे नापी जाती है ?
हम सभी जानते हैं कि पृथ्वी गोल है और दुनिया की एक सामान ऊंचाई नापने के लिए वैज्ञानिकों को ऐसे पॉइंट की जरुरत होती है, जो एक सामान रहे, इसके लिए समुद्र से अच्छा कोई दूसरा विकल्प नहीं है। इसका कारण ये है कि समुद्र का पानी एक सामान रहता है। औसत समुद्र स्तर (एमएसएल) एक लंबी अवधि में महासागर की सतह (पानी की) की औसत ऊंचाई है, जिसमें ज्वार भाटे के सभी चरणों को ध्यान में रखा जाता है ।

एम.एस.एल. का उपयोग ऊंचाई और ऊँचाई मापने के लिए वैष्विक आधार डेटा के रूप में किया जाता है। समुद्र तल से ऊंचाई मापने के लिए अल्टीमीटर का इस्तेमाल किया जाता हैं।

पहाड़ की ऊंचाई कैसे नापी जाती है?


भारत में समुद्र तल कहां से नापा जाता है?
भारत में समुद्र तल मुंबई के समुद्र तल से नापा जाता हैं लेकिन समुद्र तल पूरी पृथ्वी पर कहीं से भी नापने पर लगभग बराबर ही आएगा क्योंकि पृथ्वी के सभी महासागर एक दूसरे से जुड़े हुए हैं।
समुद्र तल कुछ कारणों जैसे समुद्री सतह पर हवा का दबाव, पृथ्वी के अक्ष पर घूर्णन के कारण उत्पन्न अपकेंद्रीय बल के कारण अलग-अलग स्थान पर अलग-अलग हो सकता है।


भारत की समुद्र तल से औसत ऊंचाई 160 मीटर (525 फ़ीट) हैं।


भारत के प्रमुख शहरों की समुद्र तल से औसत ऊंचाई इस प्रकार हैं-
मुंबईः11 मीटर
दिल्लीः 214 मीटर
कोलकाताः 6.4 मीटर
चेन्नईः 7 मीटर
बेंगलुरुः 900 मीटर


मालदीव की समुद्र तल से औसत ऊंचाई 1.8 मीटर या 6 फीट हैं।

औसत समुद्र स्तर (एमएसएल) जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग के कारण दशकों से बढ़ रहा है, तथा इसकी वृद्धि दर भी बढ़ती जा रही है। 1993 में वृद्धि की वार्षिक दर 0.08 इंच प्रति वर्ष थी, और अब यह 0.17 इंच प्रति वर्ष है।


क्या कोई भूभाग या स्थान समुद्र तलसे नीचे भी स्थित हो सकता है?
हाँ दुनिया के कुछ क्षेत्र ऐसे हैं जिनके तट से दूर के इलाके समुद्र तल से नीचे स्थित हैं. इनमें से कुछ प्रमुख जगहें ये हैंः
डेथ वैली, कैलिफ़ोर्निया
डेड सी, इज़राइल
नीदरलैंड्स

कौन सा देश समुद्र तल से नीचे बसा हुआ हैं?
नीदरलैंड्स का अधिकांश क्षेत्र समुद्रतल से भी नीचे हैं, जिसके कारण इसका नामकरण हुआ है।


पृथ्वी पर कोई पर्वत अधिकतम कितना ऊंचा हो सकता है?
इंटरनेट पर सर्च करने पर इसका कोई ठोस प्रमाणित उत्तर तो नहीं मिला लेकिन वैज्ञानिकों का मानना हैं कि पृथ्वी पर अधिकतम 15000 मीटर तक की ऊंचाई के पर्वत का अस्तित्व हो सकता हैं। इससे अधिक ऊंचाई पर पृथ्वी के गुरूत्वाकर्षण और कटाव के कारण पर्वत नहीं हो सकता है ।


हमारे सौरमंडल का सबसे ऊंचा पर्वत ओलंपस मॉन्स मंगल ग्रह पर स्थित है, जिसकी ऊंचाई लगभग 22000 मीटर है। जो मंगल के पृथ्वी की तुलना में कम गुरुत्वाकर्षण के परिणाम स्वरूप अस्तित्व में है।


Leave a Reply

3 responses to “समुद्र तल से ऊंचाई कैसे मापी जाती है?”

  1. […] बारे में हमारा विस्तृत आर्टिकल लिंक https://dhakadblog.com/2024/09/13/%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%b0-%e0%a4%a4%e… पर क्लिक करके […]

  2. […] तल से माना जाता हैं समुद्र तल और समुद्र तल से ऊंचाई के बारे में हमारा विस्तृत आर्टिकल […]

Discover more from Dhakad blogs

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading