बांध का भराव कैसे नापा जाता है ?

हम न्यूज़ में अक्सर देखते हैं कि उक्त बांध इतने आरएल मीटर भर गया है या उक्त बांध की क्षमता इतने टीएमसी है।

बांध का भराव
बांध का भराव

आरएल मीटर क्या होता है?

आईये आज हम बांध या जलाशय के भराव की इन इकाइयों के बारे में आप को बताते हैं। सबसे पहले बांध की ऊर्ध्वाधर ऊंचाई का नाप जो अक्सर फिट या मीटर में होता है, यह आरएल यानी रिड्यूस्ड लेवल में नापा जाता है रिड्यूस्ड लेवल का तात्पर्य तुलनात्मक ऊंचाई से है। अतः बांध की ऊंचाई को किसी एक ज्ञात और आधार ऊंचाई से तुलना करके निकाला जाता है। आधार ऊंचाई सामान्यतया समुद्र तल से औसत ऊंचाई को माना जाता है। जैसे किसी बांध का जल स्तर 310 आरएल मीटर है इसका तात्पर्य है कि बांध के पानी का स्तर समुद्र तल से 310 मी ऊपर है ना कि वहां के धरातल से।
वही दूसरी ओर छोटे बांधों का भराव सामान्यतया वहां के धरातल से ऊंचाई के रूप में नापा जाता है जैसे कोई छोटा बांध या जलाशय जिसका जलस्तर 6.2 मीटर है इसका तात्पर्य है कि बांध का जलस्तर वहां के धरातल से 6.2 मीटर ऊपर हैं इसे फिट में भी नापा जाता है। उपरोक्त दोनों आरएल मीटर और मीटर पानी के स्तर की ऊर्ध्वाधर ऊंचाई की इकाइयां है।
बांध के भराव आरएल मीटर अर्थात रिड्यूस्ड लेवल का संदर्भ तल समुद्र तल से माना जाता हैं समुद्र तल और समुद्र तल से ऊंचाई के बारे में हमारा विस्तृत आर्टिकल लिंक पर क्लिक करके पढ़ें।

टीएमसी क्या होता है?

आईये अब बांध के भराव की एक और इकाई की बात करते हैं जिसे टीएमसी में नापा जाता है टीएमसी की फुल फॉर्म थाउजैण्ड ;1000 मिलियन क्यूबिक फीट होता है एक टीएमसी 2831करोड़ लीटर पानी के बराबर होता है। यह एक आयतन की इकाई है बांध में या किसी भी जलाशय में पानी की वास्तविक मात्रा आयतन में ही व्यक्त की जा सकती है क्योंकि ऊंचाई के साथ बांध का पृष्ठीय क्षेत्रफल अरेखीय रुप से बढ़ता है जिससे कि जल स्तर से पानी की मात्रा ;आयतन का आकलन गलत हो सकता है। सामान्यतया बांध के ऊपरी 20ः भाग ऊंचाई में कुल क्षमता आयतन का 80ः भाग होता है।

क्यूसेक क्या होता है?

istockphoto 160960323 612x612 3
Water plums on hydroelectric power station

आईए जानते हैं पानी को नापने की एक और इकाई के बारे, जिसे अक्सर हम वर्षा काल के दौरान न्यूज़ में देखते हैं यह इकाई हैं क्यूसेक। क्यूसेक पानी अथवा तरल पदार्थ के प्रवाह को नापने की इकाई है जिसे अक्सर किसी बांध से छोड़े जाने वाले या निकालने वाले पानी की मात्रा को नापा जाता हैं।
आईए समझते हैं क्यूसेक क्या अर्थ होता है?
एक क्यूसेक एक घन फुट प्रति सेकंड बराबर होता है। अर्थात यह एक आयतन को इकाई समय में नापने की इकाई है। कोई एक टैंक जिसकी अंदर से लंबाई चौड़ाई और ऊंचाई तीनों एक-एक फिट है तो यह एक घन फुट कहलाता है। एक घन फुट में 28.317 लीटर पानी आता है। अगर एक सेकंड में एक घन फुट पानी अर्थात 28.317 लीटर पानी बहता है या छोड़ जाता है तो इसे हम एक क्यूसेक कहते हैं। अर्थात अब हम समझ सकते हैं कि किसी बांध से जब पानी छोड़ा जाता है तो यह कहा जाता है कि इतने क्यूसेक पानी छोड़ा गया।
बांध या जलाशय से छोड़े गए पानी जिसका नाप क्यूसेक में है इसको समय से गुणा करके छोड़े गए कुल पानी के आयतन को निकाला जा सकता है जैसे किसी बांध से 300 क्यूसेक पानी 24 घंटे के लिए छोड़ा जाता है तो छोड़े गए पानी के कुल आयतन की गणना इस प्रकार की जाती हैं 300x24x3600(क्योंकि 1 घंटे में 3600 सेकंड होते हैं) =2,59,20,000 लीटर


यह भी जानिए-

25 डिग्री सेल्सियस पर जल का घनत्व 0.9970 ग्राम/सेमी3 होता है। कमरे के तापमान पर, जो लगभग 20-25 डिग्री सेल्सियस होता है, पानी का घनत्व लगभग 0.99 ग्राम/सेमी3 होता है। जल 4 डिग्री सेल्सियस पर सर्वाधिक सघन होता है, जहां इसका घनत्व 1 ग्राम/सेमी3 अर्थात 1000 लीटर/घनमीटर होता है।


Leave a Reply

Discover more from Dhakad blogs

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading